Skip to main content

Posts

Showing posts from 2021

Advice for next Vimal advertisement

  विमल केजरीवाल जी, समाचार चैनलो के माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ है कि विमल के ब्रांड अंबेसडर शाहरुख खान का पुत्र आर्यन खान ड्रग्स केस में जमानत पे बाहर आ गया है। मेरे पास विमल के अगले विज्ञापन के लिए एक सुझाव है।     आर्यन खान जेल से बाहर आता है और गाड़ी में सवार होता है। गाड़ी (रॉल्स रॉयस) में शाहरुख खान और अजय देवगन पहले से होते है। गाड़ी में बैठते ही आर्यन खान ड्रग्स ढ़ुंढ़ने लगता है। कई दिनों से ड्रग्स ना मिलने के कारण वह बहुत  परेशान है।    फिर अजय देवगन अपने जेब से विमल गुटखा निकाल के  आर्यन खान की तरफ बढ़ाता है।  आर्यन खान विस्मय भरी निगाहो से पहले अजय देवगन की तरफ फिर शाहरुख खान की तरफ देखता है।    शाहरूख खान अपना गर्दन टेढ़ा करके (पंकज त्रिपाठी के अंदाज में) बोलता हैं "बेटा जुंबा केसरी बोलो।" फिर अजय देवगन, शाहरूख खान और आर्यन खान एक-एक पुड़िया अपने मुंह में डालते है और  टैग लाईन आता हैं  “ड्रग्स छोड़ो और बोलो जुबां केसरी” 

सूचना और ज्ञान में अंतर

  हम प्राय: सूचना और ज्ञान को समान समझ लेते है। सूचना वो है जो हम शब्दों के रूप में किसी व्यक्ति अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त करते है, और ज्ञान वो है जो हम अपने अनुभव से प्राप्त करते है। सूचना का प्रभाव मस्तिष्क पे अल्प अवधि तक ही रहता है, जबकि ज्ञान का प्रभाव दिर्घकालीन होता है। रचनात्मक विधियों द्वारा सूचना को ज्ञान में परिवर्तित करके अग्रेषित किया जा सकता है। प्राचीन काल में अध्यापक ऐसा ही करते थे। वर्तमान समय के ज्यादातर शिक्षक महज सूचना अग्रेषित करने का माध्यम बन के रह गए है।  गुरू द्रोणाचार्य को अपने शिष्यों ये संदेश देना था कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करो। इसके लिए उन्होंने एक रचनात्मक विधी का प्रयोग किया था। उन्होंने वृक्ष के डाल पर एक पक्षी की प्रतिमा रख दिया और अपने शिष्यों से चिड़िया के आँख पे निशाना लगाने को कहा। तीर चलाने से पहले गुरू द्रोण ने सबसे प्रश्न किया कि उसे क्या दिख रहा है!  किसी ने कहा कि उसे वृक्ष और उसपे बैठी चिड़ियाँ दिख रही है, गुरू द्रोण ने कहा "रहने दो"।  किसी ने कहा कि उसे चिड़िया दिख रही है, गुरू द्रोण ने कहा "रहने दो"। ...

आलसी लोगों की दस विशेषताएं

  कई वर्ष पहले मैने  सोचा था कि आलस पे कुछ लिखु, लेकिन फिर आलस के कारण लिख नहीं सका था। आज आलसी व्यक्तियों की कुछ विशेषताओं से आपको अवगत कराने जा रहा हूँ। 1. वे झूठ नहीं बोलते है आलसी लोग प्राय: झूठ नहीं बोलते है। इन्हें पूर्ण रूप से यह ज्ञात होता है कि एक झूठ को छिपाने के लिए अनेक झूठों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आलस्य का अस्तित्व खतरे में आ सकता है। अत: इन लोगो को झूठ बोलने की अपेक्षा सच बोलना अधिक प्रिय होता है। 2. वे अधिक वफादार होते हैं गैर आलसी लोगों की अपेक्षा आलसी लोग अधिक वफादार होते हैं। जो स्त्री अपने पति के आलस्य  स्वभाव से परिचित रहती है वो उनके चरित्र के प्रति निश्चिंत रहती है। 3. वे अकारण किसी कार्य को जटिल नहीं बनाते हैं आलसी लोग आसान कार्य को आसान तरीके से ही करते है। वे बिना कारण आसान कार्य को जटिल नहीं बनाते है। 4. वे किसी को नुकसान नहीं पहुचाते हैं आलसी लोग प्राय: समदर्शी होते है। वे सभी जीव-जंतुओं में स्वयं को और स्वयं को सभी जीव-जंतुओं में देखते है। अत: वे किसी भी जीव को नुकसान पहुँचाने कि चेष्टा नहीं करते हैं। ...

How to get over a break up

  Getting over a breakup is one of the hardest thing faced by human mostly by teenagers. Once we get addicted to someone it becomes very hard to rearrange our live without that person. Here I am going to write some tips which not only may help to get over a breakup but also help you in long term.   1. Accept it.   Accept it in easy way. You may feel that you are facing the cruelest sorrow of the world. But believe me, you are not the first one. Just accept it as a part of live. Accept it  that the person you love has got someone better than you.   2. Clean and rearrange your room.  Now you have some extra time which you were spending at video calling or texting someone. Use that time to enhance yourself and be the better version of yourself. First step towards can be cleaning and rearranging your room. You may feel that cleaning and rearranging your room has nothing to do with getting over a breakup. But try it, it has psychological effect. 3. Read books. ...

बुद्ध का अंतिम संदेश

  "अप्प दीपो भव:" बुद्ध धर्म का एक बड़ा ही सुंदर सूत्र है। बुद्ध जब मृत्यु-शैय्या पर लेटे थे तो उन्होंने अपने शिष्यों से कहा कि अब मैं शरीर त्याग करने वाला हूँ अगर तुमलोगो के मन में कोई प्रश्न हो तो पूछ लो। उनके कई शिष्यों ने उनसे अपने प्रश्नों का उत्तर लिया।  बुद्ध का एक प्रिय शिष्य था आनंद, जो पिछले कई वर्षों से सदैव बुद्ध के साथ था। वो थोड़ी दूर जाके बैठ गया और रोने लगा। बुद्ध ने एक दूसरे शिष्य को भेज के आनंद को अपने पास बुलवाया और रोने का कारण पूछा। आनंद ने कहा कि आप मुझे राह दिखाते है, मैं आपके दिखाए हुए मार्ग पे चलता हूँ। जब आप नहीं होंगे तो मुझे कौन मार्ग दिखाएगा! मैं किसके दिखाए हुए मार्ग पे चलुंगा! बुद्ध ने कहा, अप्प दीपो भव: । अर्थात अपने दिये स्वयं बनो।   पूर्णिमा की उसी रात्रि को बुद्ध ने शरीर-त्याग कर दिया और निर्वाण को प्राप्त हुए। पूर्णिमा से बुद्ध के जीवन का गहरा रिश्ता रहा। उनका जन्म भी पूर्णिमा को हुआ था, आत्मज्ञान की प्राप्ति भी पूर्णिमा को हुई थी और महापरिनिर्वाण की प्राप्ति भी पूर्णिमा की रात को हुई। 

प्रेम एवं घृणा

  प्रेम और घृणा व्यक्ति के भीतर होती है। अगर आप किसी से प्रेम करते है तो इसमें उसकी कोई विशेषता नहीं है जिससे आप प्रेम करते है। यह आपके अंदर का प्रेम ही है। सामने वाला व्यक्ति निमित्त मात्र है। इसी प्रकार अगर आप किसी से घृणा करते है तो इस घृणा का कारण भी कोई और नहीं बल्की आप स्वयं है। ये घृणा आपके भीतर से प्रकट हुआ है। अगर आपके भीतर की घृणा समाप्त हो जाए तो आप किसी से भी घृणा न कर पाएंगे। बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वो अपने अंदर की घृणा को समाप्त करने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे। यदि व्यक्ति समस्त जीव-जंतुओ में स्वयं को और स्वयं में समस्त जीव-जंतुओ को देखना प्रारंभ कर दे तो उसके भीतर से घृणा की भावना धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी और उसका जीवन प्रेमपूर्ण हो जाएगा। (From my diary - 1st January 2021)

Top 5 must read religious books

Biggest misfortune of a new born child is that he born in any particular religion. This shouldn't restrict him to getting precious knowledge from other religions. I believe that a man should must be take the gems from every religions. Here is the list of top 5 religious books I think everyone should read at least once. 5. The Dhammapada The Dhammapada This is an English translation of Dhammapada originally written in Pali language. A prince renounced everything and became a monk. He is known as Gautam Buddha. The Dhammapada is saying of Buddha. 4. Quran Quran Quran is the religious text from Islam believed by Muslims to be a revelation from God. It was originally written in Arabic. 3. Tao Che Ching Tao Te Ching It is a Chinese classic text traditionally credited to the 6th century BC saint Laozi also known as Lao Tzu. 2. The Holy Bible The Holy Bible The Bible is a collection of religious text sacred to Christians and Jews. 1. Shrimadbhagavad Gita Shrimadbhagavad Gita Shrimadbhagav...