Friday, March 23, 2018

मास्टर स्ट्रोक के बेताज बादशाह: नरेन्द्र मोदी

बाहुबली मोदीजी

मेरे बहुत से मित्रों को लगता हैं कि मोदी जी सिर्फ घूमने के उद्देश्य से हर हफ्ते विदेश जाते रहते हैं, और वे मंदिर बनवाने के वादे को भूल चुके हैं।
अत्यंत सूक्ष्म जांच-पड़ताल से पता चला है कि मोदीजी ईट खरीदने विदेश जाते हैं। ताकि उन ईंटों से अयोध्या में भव्य राम-मंदिर का निर्माण हो सके। मगर कोई भी देश मोदीजी को ईट देने को तैयार नहीं हैं, जिससे मंदिर निर्माण में विलंब हो रहा हैं।
बिकाऊ मीडिया ये हरगिज नहीं बताएगा।

मोदीजी के मास्टर-स्ट्रोक्स के कुछ उदाहरण:

1. क्रिकेटर मोदीजी
एक बार भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। भारत को आखिरी गेंद पर 10 रनों की जरूरत थी। मोदीजी बल्लेबाजी कर रहे थे। भारतीय प्रसंशक उम्मीद खो चुके थे।
मगर आखिरी गेंद पर मोदीजी ने ऐसा मास्टर-स्ट्रोक लगाया कि गेंद दो हिस्सों में बंट गई।
एक हिस्सा उड़ते हुए 6 रनों के लिए गया और दूसरा हिस्सा चार रनों के लिए गया। और इस तरह से भारत मोदीजी के मास्टर-स्ट्रोक की बदौलत मैच जीत गया। लेकिन बिकाऊ मीडिया ये हरगिज नहीं बताएगा।

2. एलियन-संहारक मोदीजी
अमावस की एक रात को, जब देशवासी चैन की नींद सो रहे थे तभी अचानक नई दिल्ली पे एलियन हमला हो गया। हमला बहुत ही भयानक था। एलियन लाखों की संख्या में थे। मगर मोदीजी ने अकेले उन सभी एलियन को मार भगाया।
सोते हुए देशवासियों को जरा सी भी भनक नहीं लगी कि मोदीजी ने उन्हें कितनी बड़ी मुसीबत से बचा लिया हैं।
बिकाऊ मीडिया हरगिज नहीं बताएगा।


3. पृथ्वी रक्षक मोदीजी
बिकाऊ मीडिया ये भी नहीं बताएगा कि एक बार जब पृथ्वी का संतुलन बिगड़ गया था तो मोदीजी ने कैसे अपने अदम्य बाहुबल से पृथ्वी को बचा लिया था।

4. देशभक्त मोदीजी
एक बार मोदीजी गुस्से में आके बॉर्डर पे चले गए थे, और वहां उन्होंने वो कोहराम मचाया था कि दुश्मन देश के सैनिकों की रूह कांप गई थी। लेकिन बिकाऊ मीडिया ये हरगिज नहीं बताएगा।

5. परिश्रमी मोदीजी
मोदीजी रोज 847374394844994847 घंटे काम करते हैं, ताकि देश का विकास हो सके। लेकिन बिकाऊ मीडिया ये भी नहीं बताएगा।

अभी तो सिर्फ अपने देश में और अधिकांश राज्यों में मोदीजी की सरकार हैं। लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं।
मोदीजी पहले पृथ्वी के हर देशों में अपनी सरकार बनाएंगे, फिर मंगल ग्रह पे अपनी सरकार बनाएंगे।

इन सब के बाद मंदिर-निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो ही जायेगा मित्रों। हमें बस आकाशगंगा के सभी ग्रहों पे मोदीजी की सरकार बनने तक इंतजार करना हैं।

No comments:

Post a Comment