Skip to main content

Posts

Showing posts from 2016

सोनम गुप्ता की बेवफाई का सच

सोनम गुप्ता की बेवफाई का सबूत है ये 10 रूपए का नोट सोनम गुप्ता, पिछले कुछ दिनों से हर शख्स की जुबां पर ये नाम हैं। हर कोई कह रहा हैं कि "सोनम गुप्ता बेवफा हैं", मगर हैं कौन ये सोनम गुप्ता! किससे बेवफाई की उसने! क्या कारण था उसकी बेवफाई का! क्या वो सच में बेवफा थी! मेरा एक पड़ोसी हैं, आवाज। यही हैं वो जिसने सोनम गुप्ता की बेवफाई को सहा। इसी ने सबसे पहले लिखा कि सोनम गुप्ता बेवफा हैं। ये अगस्त 2008 की घटना हैं। उन दिनों आवाज UPSC की तैयारी किया करता था, अपने गाँव से 30 किलोमीटर दूर शहर में रहके। एक बार उसे शहर से गाँव आने के क्रम में एक लड़की मिली, सोनम गुप्ता (जो आगे चल के बहुत बड़ी बेवफा साबित हुई)। दोनों पास की सीट पे ही बैठे थे। कंडक्टर से टिकट लेते वक्त आवाज को पता चला कि दोनों की मंजिल एक ही हैं। आवाज सोचने लगा कि बातचीत की शरुआत कैसे की जाए। काफी सोचने के बाद भी उसे कुछ ना सूझा। फिर उसने मुझे मैसेज किया। संक्षेप में हालात का वर्णन करते हुए उसने पूछा की क्या करूँ। आवाज हमेशा से मुझे अपना महागुरु मानता हैं और हर छोटी-बड़ी चीजो में मुझसे राय लेता रहता हैं...