Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2018

Radio Love

आज FM सुनते वक्त तुम्हारी याद आ गई। एक के बाद एक लगातार दिल को छू लेने वाले रोमांटिक गाने आ रहे थे। हर गाने के बाद रेडियो जॉकी लोगो को उकसा रहा था कि लोग उसे फ़ोन करके अपने दिल की बात शेयर करें। कई लड़के-लड़किया उसे फोन करके रेडियो के माध्यम से अपने चाहने वाले तक अपनी बात पहुंचा रहे थे। एक और रोमांटिक गाना खत्म हुआ और रेडियो जॉकी ने फिर से अपना नंबर दोहराया।    मैंने अपना मोबाइल उठाया और वो नंबर डायल किया। हरे रंग का डायल आइकॉन अचानक से बहुत खूबसूरत प्रतीत होने लगा। इस आइकॉन को छूने से पहले मैं इसे निहारने लगा।   मुझे बिल्कुल वैसा फील हो रहा जैसे कभी मेरे स्क्रीन पे तुम्हारे नाम के साथ इनकमिंग कॉल लिखा दिखने पे फील हुआ करता था। बैकग्राउंड में बजता संगीत ब्लर हुआ और तुम्हारी यादें जीवंत हो उठी।    अगले कुछ पलो तक मैं तुम्हारी यादों में खोया रहा। फिर उस डायल आइकॉन को छूते हुए मुझे ऐसा लगा जैसे मैं तुम्हारे गालों को छू रहा हु और तुम हौले से अपनी आंखे मूंद रही हो।...