जुबां केसरी बोलते हुए अजय देवगन अजय देवगन जी, "क्या आप अपने बच्चे को जुबां केसरी बोलने की इजाजत देंगे?" अगर नहीं तो तत्काल प्रभाव से गुटखा बेचना बंद कर दीजिये। जरा सोच के देखिये कि अगर आपका पुत्र आपके सामने आसमान की ओर मुंह करके जुबां केसरी बोल रहा हो और उसके मुंह के एक किनारे से लाल द्रव्य टपक रहा हो तो आपको कैसा लगेगा! आप अपने समय के सुप्रसिद्ध अभिनेता रहे हैं, जनता आपको फॉलो करती हैं। गुटखा बेचना आपको बिल्कुल भी सोभा नहीं देता हैं। गुटखा खाने वाले ना सिर्फ अपना नुकसान करते हैं बल्कि इधर उधर पीक मार के गंदगी भी फैलाते हैं। जब सफेद शर्ट पहन के किसी बस के बगल से गुजरता हूं तो डर लगा रहता है की कहीं कोई खिड़की से सिर निकाल के जुबां केसरी न बोल दे। आप विज्ञापन में कहते हुए नजर आते हैं कि " मैं अजय देवगन बोलता हु जुबां केसरी, आप भी बोलिये जुबां केसरी ." लेकिन जनता आपका अभिप्राय भली-भांति समझ जाती है की आप समझाना चाह रहे हैं " मैं अजय देवगन गुट...
A personal blog exploring ideas across technology, society, history, mythology, and the modern world.