कल उनसे आखिरी मुलाकात होंगी , फिर न ऐसे दिन होंगे न ऐसी रातें होंगी। महीने भर की यादें वर्षो तक साथ होगी , कल उनसे आखिरी मुलाकात होंगी। बस स्टॉप तो वही होगा , मगर अब वहां ना वो इंतजार होगी , कल उनसे आखिरी मुलाकात होगी। गाएंगे परिंदे फिर भी , मगर इनमे ना वो राग होगी , कल उनसे आखिरी मुलाकात होंगी। बादल तो बरसेंगे फिर भी , मगर बारिशो में ना वो खुश्बू होंगी , कल उनसे आखिरी मुलाकात होंगी। गर कभी आँखों से छलके जो आंसू , उन आंसुओ में बस एक ही तस्वीर होगी , कल उनसे आखिरी मुलाकात होंगी। रह गई जो बातें अधूरी , वो तमन्नाएं साथ होंगी , कल उनसे आखिरी मुलाकात होंगी। जब भी सजदा करूँगा खुदा का , बस उनके लिये ही इबादत होंगी। कल उनसे आखिरी मुलाकात होंगी।
A personal blog exploring ideas across technology, society, history, mythology, and the modern world.